अमरोहा, जून 1 -- हसनपुर, संवाददाता । तेज हवा व बरसात के दौरान सड़क दिखाई नहीं दी तो तेज गति बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नाजुक हालत के मद्देनजर एक घायल को हॉयर सेंटर रेफर करा दिया गया है।जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में बागड़ी समुदाय के राजेश व नन्हे पुत्रगण बदलू पिछले कुछ समय से अपना डेरा डालकर परिवार समेत रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद बरसात के दौरान दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौंहा से देहरा मिलक लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल . जैसे ही उनकी बाइक शब्दलपुर सुमाली लिंक मार्ग पर पहुंची तो अचानक तेज हवा व बरसात से आगे दिखाई देना बंद हो गया। तेज गति ब...