गंगापार, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को दोपहर बारह बजे के लगभग अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों के खेतों में चल रही गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य एक बार फिर थम गया। बारिश से खेतों में कटी फसल व खलिहानों में मड़ाई के लिए रखे गए गेहूं के बोझ पानी से भीग गए। सिरहिर गांव के रमाकांत पाल, सिलौधी धोबना बिहार बस्ती के मेघनाथ मौर्या ने बताया कि उनके यहां बादल तो घनघोर छाए रहे लेकिन बरसात नहीं हुई, तेज हवा की वजह से खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल उड़कर जहां -तहां बिखर गई। भसुन्दर खुर्द के रामकुमार यादव, कोहड़ार के असुतोष, हरदिहा गांव के किसान राजेश कुमार ने बताया कि बार-बार हो रही बूंदाबांदी से गेहूं की फसल व भूसा खराब होने का भय किसानों को सता रहा है। उधर मेजा के तरहार इलाके में दोपहर बारह बजे के लगभग आकाश में अचानक काले बादल छा गए, कुछ देर बाद तेज...