चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। मौसम का मिजाज शुक्रवार की रात अचानक बदल गया। देर रात जिलेभर के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश हौर तेज हवा के चलते फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गेहूं और जौ की फसल गिर गई है। दलहनी और तिलहनी फसलें पक चुकी है। उन्हें भी क्षति पहुंची है। इससे किसानों को चिंता सताने लगी है। शनिवार को भी दिनभर धूप छांव का खेल चलता रहा। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। वहीं इलिया, चहनियां सहित कई इलाकों में घंटों आपूर्ति ठप रही। इससे कई गांव अंधेरे में डूब गए थे।बीते शुक्रवार को रात में हुई बारिश से किसानों को नुकुसान पहुंचा है। दलहनी और तिलहनी की फसलों में मटर, मसूर, सरसो और अरहर की फसल को नुकसान होने की आशंका है। ज्यादातर फसलें पक चुकी हैं या फिर पकने के कगार पर है। अरहर की फसल में फूल और ...