फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। तड़के अचानक बदले मौसम के मिजाज ने बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। सुबह करीब चार बजे तेज हवा और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश से आम के बौर को नुकसान होने की आशंका है। बागवानों का मानना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो बौर में फंगस लगने से फसल पर असर पड़ेगा।कायमगंज, कंपिल और शमसाबाद के इलाकों में इस बार पेड़ों पर बौर की सफेद चादर बिछी नजर आ रही थी। बागवान बबलू गंगवार और दिनेश गंगवार ने बताया कि अब तक पड़ रही गर्मी फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही थी। बीते साल पैदावार महज 35 से 40 फीसदी तक सिमट गई थी, लेकिन इस बार इसके 80 फीसदी के पार जाने की संभावना थी। बागवानों के अनुसार, बौर को न तो अत्यधिक सर्दी रास आती है और न ही बेमौसम बारिश। बागवानों का कहना है क...