अररिया, मार्च 29 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में जैसे-जैसे फसल तैयार हो रहा है वैसे-वैसे प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। बीते 20 मार्च की देर शाम जिले के अलग-अलग इलाकों में हुई तेज हवा के साथ बारिश से बर्बाद हुए फसल की चिंता से किसान उबड़ भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर तेज हवा के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात मेघ गर्जन के साथ चक्रवात हवा और ओलावृष्टि हुई। एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार तेज हवा बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि का असर जिले के कुछ भागों में ही दिखा, जिसके कारण इस बार नुकसान का अनुमान कम बताया जा रहा है। जिले के पश्चिमी भाग के कुछ इलाके में ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी गेहूं की फसल के साथ-साथ मक्का समेत दलहन और तेलहन फसलों के अधिक नुकसान की बात कही जा रही है। वही खलिहानों में रखे...