चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में आए दिन मौसम के बदलते रुख ने अन्नदाता को मुश्किलों में डाल दिया है। किसान रात-दिन खेत-खलिहानों में जुटकर फसलों को समेटने में लगे है। लेकिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी ने किसानों की आफत कर दी है। शनिवार को तड़के हुई हल्की बारिश से खेत-खलिहानों में पड़ी फसल भींग गई। जिससे कटाई-मंडाई का कार्य प्रभावित रहा। पिछले दो सप्ताह के भीतर अब तक कई बार बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो चुकी है। राजापुर के तिरहार इलाके में पिछले सप्ताह कुछ गांवों में ओले भी गिरे थे। शनिवार को तड़के करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिसकी वजह से खेत-खलिहानों में कटी पड़ी फसल भींग गई। हवाएं चलने से खेतों मे पकी खड़ी फसल पसर गई है। सुबह मौसम कुछ साफ रहा। दोपहर तक धूप के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभा...