तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से चरमराई बिजली व्यवस्था
सुल्तानपुर, जून 20 -- सुलतानपुर। जिले में मौसम का रुख हर पल बदल रहा है, शुक्रवार की रात जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र और शनिवार की दोपहर शहरी क्षेत्र में तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जयसिंहपुर क्षेत्र में तो तेज हवा चलने से करीब 250 गांवों की आपूर्ति ठप रही। फाल्ट ठीक न होने के चलते गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हुए। शहर में भी ऐसा ही कुछ रहा, हवा चलने के बाद ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे बाद शाम को छह बजे के करीब बहाल हुई। इस सबके बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। शहर में शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब अचानक से आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा चलने लगी, इस दौरान हल्की बूंदा बांदी हुई। लेकिन हवा चलने से बिजली कट गई। अंधड़ तो करीब 20 मिनट तक ही रहा। लेकिन कटी बिजली शाम को छह बजे के बाद बहाल हो सकी। तेज हवा के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.