तेज हवा के साथ बारिश से गिरे पेड़, घरों के उड़े छप्पड़
अररिया, अप्रैल 30 -- भरगामा, एक संवाददाता मौसम के बदले मिजाज के बीच बुधवार की शाम तेज आंधी, भीषण तूफान तथा मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचायी है। कुछ ही मिनटों में आसमान में काले बादल छा गए, तेज गर्जना के साथ चली तेज हवा ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे इन मार्गों पर घंटों आवागमन बाधित रहा। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों गांवों में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए तथा फूस और टीन से बने घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- तेज हवा के साथ बारिश से गिरे पेड़, घरों के उड़े छप्पड़ कई गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। तेज हवा के कारण घरों में रखे सामान भी भींग गए जिससे लोगों को आर्थिक क्षति उठान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.