जहानाबाद, मई 23 -- लोगों को गर्मी से मिली राहत घोसी निज़ संवाददाता घोसी एवं मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा के साथ अचानक झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में की गई है जो घोसी नगर पंचायत के वीरुपुर गांव का निवासी बताया जाता है।

वज्रपात की घटना घटना के संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार शर्मा घर के आगे भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश आ गई। वर्षा और तेज हवा से बचने को लेकर वह एक पेड़ के नीचे जा छिप गया। जहां वज्रपात होने से मूर्छित हो गए। बाद में ग्रामीणों ने इलाज को लेकर उन्हें घोसी पीएचसी में लाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर ...