अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई लेकिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में झमाझम बारिश से मिली राहत, 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल पावर सप्लाई में बाधा तेज हवा के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइनें प्रभावित हुईं। दर्जनों गांवों की आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से लोगों को पेयजल संकट के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की आंधी या बारिश में भी बिजली व्यवस्था बाधित हो जाती है और आप...