गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर (सादात)। शनिवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली, वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में अचानक आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हो गया। इसके बाद तेज रफ्तार हवाओं के साथ पानी बरसने लगा। बारिश के दौरान आसमान में बिजली की तेज चमक और बादलों की गड़गड़ाहट से लोगों में भय का माहौल बना रहा। डर के मारे लोग घरों और सुरक्षित स्थानों में दुबकने को मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- यूपी: अचानक बदला मौसम, रायबरेली में झमाझम बारिश; 30 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...