मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- रविवार की देर रात्रि में तेज हवा के साथ आयी बारिश से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। शहर और देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल आदि टूटे है। हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन होने से रातभर शहर और देहात क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा देर रात्रि में फाल्ट आदि सहीं करने का प्रयास किया गया, लेकिन पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पायी।रविवार की सुबह बारिश होने के बाद मौसम खुल गया था, लेकिन देर रात्रि में फिर से मौसम खराब हो गया। रात्रि करीब 11.30 बजे आकाश में काले बादल छा गए और आकाशीय बिजली चमकने लगी। वहीं ठंडी हवा चलने लगी। कुछ देर के बाद हवा की गति तेज हो गई। तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण नरा, भोपा रोड, जौली रोड, बधाई आदि स्थानों पर हाईटेंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.