बांका, मई 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार देर रात जिले भर में चली तेज हवा के बाद लोगों को उम्मीद थी कि, गुरुवार को मौसम कुछ राहत देगा, लेकिन सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहींगर्मी का बढ़ता असर दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि, सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे। वहीं मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब जिलेवासियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में बुखार, सर्दी, खांसी, डिहाइड्रेशन और कमजोरी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान तापमान और आर्द्रता गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न...