तेज हवा के झोंको से सड़क पर गिरा पेड़, केतार-खरौंधी मुख्य पथ हुआ जाम
गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा, हिटी। मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद आसमान में बादल रहा पर उमस के कारण लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जिलांतर्गत सोनतटीय केतार प्रखंड में दोपहर बाद तेज हवा चली। उससे केतार-खरौंधी मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर गया। उससे आवागमन बाधित रहा। केतार-खरौंधी पथ के दासीपुर गांव में अचानक चली तेज हवा के झोंको के साथ हल्की बारिश हुई। उस दौरान अशोक ठाकुर के घर के पास बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। उससे खरौंधी-केतार मुख्य पथ जाम हो गया है। अचानक गिरे पेड़ की चपेट में आने से कई राहगीर बाल-बाल बच गए। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई । ग्रामीणों के द्वारा पेड़ को काट कर आवागमन शुरू करने की कवायद की गई। करीब दो घंटे बाद पेड़ को काटकर हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.