हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। मंगलवार की शाम को धूल भरी आंधी आने के दौरान तेज हवा का झोंका लगने से किशोर मुंह के बल जमीन पर गिरा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव निवासी देवेंद्र कुमार खेती किसानी का काम करता है। उसके दो पुत्र रितिक 16 वर्ष व उससे छोटा पुत्र प्रिंस और एक पुत्री अंजली है। देवेंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम को अचानक बादल देखकर खेतों पर अपनी पत्नी व 16 वर्षीय पुत्र रितिक के साथ गया था। जहां पर रवि की फसल का बीड़ा बांध रहा था। तभी तेज आंधी आ गई। जिससे उसने अपनी पत्नी और बेटे रितिक से घर जाने के लिए कहा। दोनों घर जा रहे थे अचानक आंधी के दौरान तेज हवा का झोंका लगने से रितिक मुंह के बल जमीन पर गिर गया। इसके बाद रितिक उठ नहीं पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.