इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। सोमवार की शाम करीब सात बजे तेज हवा शुरू होते ही बिजली निगम ने एहतियात के तौर पर कई क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरुतेग बहादुर, रामलीला मैदान, कालीवाहन, सुंदरपुर बिजली घर सहित आधे शहर के सभी बिजली घरों की आपूर्ति बंद कर दी गई । इससे आधे शहर में बिजली गुल हो गई। हालांकि लाइनपार के मोहल्लों में आपूर्ति सही ढंग से चलती रही। देर शाम तक हवा बंद न होने से कई बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया कि ​तेज हवा के कारण आपूर्ति बंद करवा दी गई । देर शाम तक फाल्ट या किसी भी क्षति की कोई सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...