लखीसराय, मई 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और विभिन्न पंचायतों में बुधवार को तड़के तेज और वर्षा से लोगों को परेशानी हुई। आम की फसल को क्षति पहुंची है। पोस्टऑफिस के निकट के पेड़ के गिर जाने से लोगों को कठिनाई हो रही है। घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रही। दिन में आपूर्ति चालू की गई , लेकिन बीच-बीच में बाधित रहने से परेशानी भी हो जाती है। मरम्मत कार्य बराबर किया जा रहा है। आंधी और वर्षा के कारण गर्मी से राहत मिली है। मौसम अच्छा रहने से बाजार में लोगों की भीड़ भी रही। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...