समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- अभय कुमार पूसा। हल्की हवा व छिटपुट बूंदा-बांदी के साथ ही बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान गेहूं की फसलों की दौनी कार्य प्रभावित हुआ। इससे किसानों की परेशानी व बेचैनी लगातार बढ़ रही है। किसानों की मानें तो बीते दिन वर्षा व तेज हवा से कई खेतों में गेहूं की फसलें गिर गई। जिसे कटवाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। किसानों को उसे कटवाने व दौनी कराने के लिए करीब दोगुनी लागत मजदूरी पर खर्च करनी पड़ रही है। किसान मनीष कुमार बताते हैं कि आमतौर पर कटनी-दौनी 10 में एक कंटर से गांव में होता है। जबकि गिरा हुआ गेहूं काटने व दौनी के लिए किसानों को 6 में ही एक देना पड़ रहा है। इधर मौसम विभाग ने 9-10 अप्रैल के आस-पास तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है।यह गेहूं की फसलों को प्रभावित कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...