प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को तेज हवाएं चलीं और छिटपुट बारिश हुई। हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई,जबकि अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक आकाश मिश्र ने अनुसार जिले में 5.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि लगभग 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।मौसम विभाग के अनुसार पांच और छह अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। आठ अप्रैल को 30 से 40 किमी प्रतिघंट...