लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ में तेज हवाओं और बारिश के कारण मंगलवार सुबह कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजली के खंभे गिरने, तार टूटने और केबल फॉल्ट होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोमतीनगर, चिनहट, कमता, तकरोही, पुरनिया, अलीगंज और जानकीपुरम सहित शहर के आधे से अधिक हिस्से में घंटों बिजली कटौती की गई। कानपुर रोड स्थित गहरू उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति ठप हो गई, वहीं अंबेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र के पास बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से संकट और गहरा गया। आलमबाग के समर विहार में सुबह तीन घंटे तक बिजली गुल रही। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब टोल-फ्री नंबर 1912 और उपकेंद्रों के फोन पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आक्रोशित उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर सीधे बिजली उपकेंद्र जा पहुंचे। नगराम के 200 गांव म...