पूर्णिया, मार्च 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता।शुक्रवार की शाम करीब सात बजे से तेज हवा के साथ हुई लगातार बारिश ने जहां आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं क्षेत्र के किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से मक्का और गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि पककर तैयार हो रही गेहूं की फसल को सबसे अधिक क्षति हुई है, जबकि बड़े पैमाने पर बोई गई मक्का की फसल भी तेज हवा के कारण खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई है। बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में हजारों एकड़ में लगी मक्का की फसल प्रभावित होने से किसान काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि महंगे बीज, विशेषकर पायनियर किस्म के मक्का में दाना लग चुका था, लेकिन आंधी-बारिश के कारण पौधे जमीन पर गिर गए, जिससे उनकी पूरी लागत डूबने का ख...