रुडकी, मार्च 16 -- कलियर, संवाददाता। क्षेत्र में रविवार देर रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है और उनके चेहरों पर मायूसी दिखाई दे रही है। रविवार देर रात कलियर क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई किसानों की तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों को पैदावार घटने का डर सता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...