औरैया, सितम्बर 26 -- लगातार दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसल कई स्थानों पर गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बिजली के खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों का कहना है कि धान की फसल में बालियां आने लगी हैं, जबकि बाजरा भी तैयार होने की स्थिति में है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: तेज हवा संग बारिश से गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित ऐसे समय फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित हो सकती है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने लगा है। किसानों को आशंका ह...