तेज हवा और बारिश से कई घंटे गुल रही जनपद की बिजली
मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर गुरुवार को चली तेज हवा और बारिश के कारण जनपद की बिजली आपूर्ति कई घंटे गुल रही। हवा की गति तेज होने के कारण करीब 300 से अधिक स्थानों पर बिजली के तार टूटे है। वहीं हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ों की डालियां गिरने से ब्रेकडाउन रहा है। इस बीच करीब 110 से अधिक बिजलीघरों से सप्लाई बंद रही। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आधे शहर में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित रही है। जिस कारण लोग काफी परेशान रहे है।पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। दो दिनों से गर्मी के साथ उमस से लोगों का दम भी घुट रहा था। यह भी पढ़ें- तेज हवा और बारिश से कई घंटे गुल रही जनपद की बिजली गुरुवार को अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे काले बादल छा गए और बारिश से जनपद की बिजली आपूर्ति कई घंटे गुल रही है। आधे शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.