लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।शहर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में हुए बदलाव से तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई, जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। इस दौरान अधिकतर इलाकों में डेढ़ से दो घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगभग चार लाख लोग प्रभावित हुए।इन इलाकों में शट डाउन लिया गयामौसम खराब होते ही सुबह 09:51 बजे राजेंद्र नगर में यूपीआईएल उपकेंद्र से जुड़े फीडरों का एहतियातन शटडाउन कर लिया गया, जिसके कारण राजेंद्र नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। अहिबरनपुर उपकेंद्र के अंतर्गत सभी आउटगोइंग फीडर बंद किए गए, जिससे इससे जुड़ी दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में आपूर्ति बंद हो गई। तेज हवा और बारिश शुरू होते ही कपूरथला एवं निराला नगर उपकेंद्र के अंतर्गत सभी फीडरों का शटडाउन कर लिया गया। दाऊद नगर एवं फैजुल्लागंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.