रांची, मई 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के अलग-अलग इलाकों में शनिवार की दोपहर में बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। तेज हवा के साथ बारिश के बीच 11 केवी के कई फीडर ट्रिप कर गए। वहीं, संबंधित पावर सब स्टेशनों से एहतियात तौर पर बिजली बंद कर दी गई। इसका असर रुक्का जलशोधन केंद्र एवं बूटी संप पर भी पड़ा। बिजली के आने-जाने के चलते बूटी संप से टाउन लाइन को तय समय से काफी देर बाद पानी भेजा गया। कोकर के हैदर अली रोड नंबर 10 में तेज हवा से दोपहर एक बजे बिजली के तार आपस में चिपट गए, जिससे तेज आवाज के साथ संबंधित मुहल्ला व आसपास के इलाके की बत्ती गुल हो गई।

बिजली की आपूर्ति में बाधा अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी, मंडा मैदान व आसपास में भी लोकल फॉल्ट की वजह से एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। न्यू पुंदाग जगन्नाथ विहार कॉलोनी में दिन के तीन बजे से और जो...