रामपुर, अप्रैल 9 -- क्षेत्र में मंगलवार की रात से मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण जहां ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली गुल रही, वहीं कुदरत की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।मंगलवार देर रात शुरू हुई तेज हवाओं के कारण विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते समोदिया,सोनकपुर मिलक काजी,धनपुर शाहदरा,मधुपुरा,रूस्तमनगर, छपर्रा,लखीमपुर,और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार पूरे दिन बिजली न आने से उपभोक्ता पानी की किल्लत और अन्य जरूरी कार्यों के लिए परेशान रहे। विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए थे, जिन्हें ठीक करने का काम जारी है...