औरैया, अप्रैल 29 -- अजीतमल, संवाददाता। बुधवार दोपहर तेज हवाओं के चलते कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। असैनी से आने वाली मुख्य लाइन में बार-बार फॉल्ट आने और बाद में ब्रेकडाउन होने से करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे असैनी से आने वाली लाइन पूरी तरह ब्रेकडाउन हो गई, जिससे पहले से चल रही बाधित आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। बिजली कटौती के चलते घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोग उमस व गर्मी से बेहाल नजर आए। बिजली न होने का असर जनजीवन के साथ-साथ व्यापार पर भी पड़ा। बिजली पर निर्भर दुकानों में कामकाज ठप रहा, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर उपभोक्ता बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते दिखे। करीब साढ़े चार घं...