तेज हवाओं संग हुई बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत
अमरोहा, मई 12 -- जिले में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज एकाएक बादल गया। दिन की शुरुआत आसमान में छाए बादलों के बीच हुई। सुबह करीब 9 बजे अचानक घने बादल आसमान में छा गए। दिन में भी अंधेरा पसर गया। बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि सड़कों पर जहां तहां हुए जलभराव से वाहन चालक एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल बारिश के बाद जनजीवन को भीषण गर्मी से निजात मिली है। यह भी पढ़ें- बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर, तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश किसानों की फसल सिंचाई की चिंता भी दूर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.