हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम के रुख ने किसानों की दिलों की धड़कनों को बढ़ा रखा है। मंगलवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन जैसे ही शाम हुई वैसे ही मौसम की चाल बदल गई। तेज आंधी के साथ ही मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई है। इससे खेत-खलिहान में मौजूद किसानों ने लुक-छिपकर खुद को बचाया। फसलों को नुकसान पहुंचा है। आंधी से कटी हुई फसलें उड़ गई हैं और खड़ी फसलें पसर गई है। मौसम ने इस वक्त किसानों को बुरी तरह से हलाकान कर रखा है। मंगलवार को भी किसानों को मौसम ने बुरी तरह से डरा दिया। दिन में साफ रहा मौसम साफ को अचानक से बदल गया। तेज आंधी के साथ ही जमकर बारिश हुई। कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। तेज हवाओं और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।खेतों में थम गया गेहूं की कटाई ...