पीलीभीत, मई 7 -- पीलीभीत। बुधवार देर रात अचानक फिर मौसम बदल गया। एक दिन पूर्व तेज बारिश के उपरांत गुरुवार की भोर में तेज बारिश हुई और जोरदार हवाओं ने पूरे शहर की बिजली गुल कर दी। रात में तीन बजे से बिजली गुल होने से शहर के तमाम मोहल्ले में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह बच्चों को स्कूल जाते वक्त भी लोगों को दैनिक कार्यों के दौरान परेशानियां हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद टीमों को फॉल्ट अटेंड करने के लिए भेजा गया। बताया गया की रात में तीन बजे के बाद तेज बारिश और हवाओं के चलते कई जगह फाल्ट हुआ है। यह भी पढ़ें- तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त इसे सही कराया जा रहा है। बता दे कि बुधवार को तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा हुआ था। गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। तापमान नीचे आ गया है।...