पीलीभीत, मार्च 21 -- जहानाबाद/पीलीभीत। मौसम फिर से बदल गया और तराई के लेागों को अचानक मार्च में सता रही गर्मी से बड़ी राहत मिली। तीन मिली. बारिश में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के बीच खेतों में खड़ी गेहूं की फसल घास की तरह बिछ गई। यहीं नहीं रुक रुक कर हो रही बारिश ने सड़कों पर कीचड़ वाली स्थिति पैदा कर दी। जहानाबाद में मौसम बदलने से किसान खेतों पर गए और अपनी फसल को निहारते रहे। शहर में कही तेज और कहीं धीमी गति से बारिश रही। तराई में होली के बाद से ही तापमान लगातार उछाल मार रहा है। आलम यह रहा कि मार्च माह में ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 22 सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोग व्याकुल से थे। इस बीच मौसम ने कम बैक करते हुए सर्दी को लौटाया। शुक्रवार को सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.