बहराइच, जनवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। रात भर में हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को सुबह बारिश से गेहूं किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। पानी पाकर फसलें लहलहा उठी हैं। जिससे किसान काफी खुश हुए हैं। मौसम विभाग ने अभी दो दिन इसी तरह बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है। हालांकि सर्दी बढ़ गई दिन भर लोग गलन भरी हवाओं से ठिठुरे रहे। किसानों को इस बारिश का इंतजार था। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेंहू, चना, मटर, अरहर आदि फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश से नुकसान हो सकता है। मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली और रात लगभग नौ बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार की सुबह काने घने बादल छाए और साढ़े सात से बारिश शुरू हो गई। किसान सुभाष, सुरेश, उमेश आदि ने बताया कि पानी के अभाव में गेहूं की फसल प्रभावित हो रही थी। बारिश से मानो सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.