सीतापुर, जून 12 -- सीतापुर, संवाददाता। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का मौसम पूरी तरह बदल गया। पिछले दो दिनों से बारिश और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी का प्रकोप कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाजः जिलेभर में हुई झमाझम बारिश, कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं दीवार बारिश के दौरान चली तेज हवाओं ने वातावरण को ठंडा कर दिया। बारिश थमने के बाद भी ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे सुबह का मौसम बेहद सुहावना बना रहा।...