पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। बूंदाबांदी के साथ तराई में मौसम बदल गया। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह तापमान दिन में 11 बजे बारिश के बाद तापमान गिर गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई। जगह जगह कीचड़ हो गई और लोग गरम लिबास में देखे गए। तेज हवाओं से खेतों में फसल बिछ गई। हालांकि फसल को अधिक नुकसान नहीं है। पर किसानों को मौसम के तेवर देख कर चिंता हो गई है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि तामपान दिन में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...