बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। तेज हवाओं के साथ पारा चढ़ते ही अग्निकांड की चिंता सताने लगी है। पुलिस, राजस्व, आपदा व अग्निशमन सहित संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि ऐसे हादसों को रोकने और पीड़ितों को मदद पहुंचाने में देर न करें। गांवों में अग्निशमन टोली, संपत्ति बचाव टोली, प्रहरी टोली व जीवन रक्षक टोली का गठन करने का सुझाव दिया गया है। इन्हें विभाग की तरफ से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जनपद के तीनों तहसील सदर, तुलसीपुर व उतरौला में अग्निशमन केंद्रों पर बचाव संबंधी सभी व्यवस्था चाक-चौबंद कर लें। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सदर स्टेशन सहित तीनों केंद्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.