मेरठ, जून 4 -- गुरुवार दोपहर बाद शहर से देहात तक तेज हवाएं चली। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इस दौरान बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। हालांकि तेज हवाओं एवं बारिश से प्रभावित इलाकों में कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ। जिसके चलते तेज हवाएं थमने के साथ ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई थी। शहर में तेज हवाएं चलने के साथ ही कुछ उपकेंद्रों से एतिहयात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। हालांकि चंद स्थानों को छोड़ दें तो शहरभर में कोई बड़ा फाल्ट नहीं आया। जैसे ही तेज हवाओं का दौर थमा तो तुरंत ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से हुए फाल्ट और ब्रेकडाउन से बढ़ी दिक्कत घंटाघर इलाके में भी कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई थी। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा, अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने अधिशासी अभियंत...