देवरिया, मई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को तेज हवा और गरज तड़प के साथ मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर में अचानक मौसम बदलने से चारो तरफ अंधेरा छा गया। इसके बाद बिजली की कड़क के साथ बारिश शुरू होने लगी। अंधेरा होने से वाहनों को लाइट जलाकर चलने पड़े। पिछले एक सप्ताह में चौथी बार बेमौसम की बारिश होने से सब्जी, आम, लीची की फसलों को काफी क्षति हुई है। इसके अलावा ईंट भट्टों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्तमौसम का मिजाज सोमवार की दोपहर साढ़े बाहर बजे बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ ही देर में चारो तरफ घने काले बादल छा गया। इससे दोपहर में ही अंधेरा छा गया। पहले रिमझिम और उसके बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान ही सुभाष चौक से ओवरब्रिज तक जाम में कई लोग फंस गये। ध...