सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने भी गिरे। करीब आधे घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय के पास तेज हवा के कारण एक विशाल बरगद का पेड़ सड़क किनारे गिर पड़ा। पेड़ गिरने से पीसीसी रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पेड़ की डालियां हटाकर रास्ता आंशिक रूप से चालू कराने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी; कई जिलों में अलर्ट हालांकि काफी देर तक सड़क पर आ...