जहानाबाद, अप्रैल 21 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम की शुरुआत में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है, जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर 10 बजे के बाद चलने वाली गर्म हवाएं (लू) स्थिति को और भयावह बना रही हैं। इसका असर सरकारी कार्यालयों में भी साफ देखा जा रहा है, जहां गर्मी के कारण लोगों की उपस्थिति में कमी आई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहता है और आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। हालांकि शाम करीब 4 बजे के बाद मौसम में थोड़ी राहत मिलती है, तब ...