दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। धरौड़ा-सकरी पथ पर बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा ने टेंपो चालक व उसके रिश्तेदार को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, टेंपो चालक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के गोला निवासी मो. गुदरी (45) के रूप में की गई है। जख्मी टेंपो चालक वहीं के अब्दुल हन्नान का पुत्र मो. असलम (23) बताया जाता है। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिजन डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचे। जख्मी के मौसेरे भाई मो. इम्तियाज ने बताया कि असलम टेंपो से सवारी छोड़ने घर से निकला था। उसके साथ उसके फूफा मो. गुदरी भी गए थे। उन्होंने बताया कि हरिपुर चौक के पास सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर वे पानी लेने नीचे उतरे थे। इसी द...