चंदौली, अप्रैल 17 -- शिकारगंज। चकिया-अहरौरा मार्ग पर स्थित बलिया खूर्द गांव के समीप बीते गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार हाइवा ट्रक सड़क किनारे खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। नंदलाल चौहान अपने घर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा किया था। ग्रामीणों के अनुसार चकिया की ओर से अहरौरा की तरफ जा रहे तेज गति की हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गा था। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद हाइवा ट्रक चालक फरार हो गया। चौकी प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...