समस्तीपुर, मई 3 -- विद्यापतिनगर। थाना के एनएच 122 बी पर रविवार की सुबह बमौरा गांव के समीप तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। युवक की पहचान हरपुर बोचहा पंचायत निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार (32) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने घर से बमौरा जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर भेज दिया गया। वहां भी स्थिति गंभीर बनी रहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व हाइवा को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की...