संभल, मार्च 21 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कपड़ों पर कीचड़ के छींटे पड़ने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ, जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव कर रहे लोग मौका पाकर भाग गए। पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी फिदा हुसैन शनिवार को रास्ते से गुज रहा। तभी गांव निवासी जावेद तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर गुजरा। जिससे फिदा हुसैन के कपड़ों पर कीचड़ के छींटे पड़ गए। जब उसने इसका विरोध किया, तो कार सवार लोगों ने गाली-गलौज की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने मामला निपटा दिया। कुछ द...