गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर में मंगलवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। वहां कुछ लोग अपने घर के सामने ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे तभी झारखंडी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई। गाड़ी ने गलत दिशा में जाकर अलाव के पास बैठे लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस टक्कर में भगवान दास नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जितेंद्र अमर और दो बच्चे हिमांशु व प्रिंस समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें जितेंद्र की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। लोगों को कुचलने के बाद यह स्कॉर्पियो सड़क किनारे बनी एक गुमटी से जा टकराई जिससे गाड़ी चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 9 स्पीकर फेल, यात्रियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.