बुलंदशहर, मई 28 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सीआईएसएफ दरोगा और एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दरोगा दुकान से सामान लेकर अपनी बाइक पर बांध रहे थे। अनियंत्रित गाड़ी ने पहले दरोगा को टक्कर मारी और फिर पास ही खड़े एक अन्य युवक को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे स्कॉर्पियो चालक को दबोचकर मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कार्पियो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ करते हुए जाम लगाने का भी प्रयास किया। किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से सीआईएसएफ के दरोगा समेत दो की मौतमृतकों का विवरण मिली जानकारी...