लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी मंदिर रोड पर सोमवार दोपहर आदर्श सरस्वती जूनियर हाईस्कूल की स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पानी की टंकी से टकरा गई और बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे। दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए, जबकि अन्य छात्र सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अपने वाहन से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई। घायलों में अक्षांश (10 वर्ष, कक्षा 4), विभा (6 वर्ष, एलकेजी) और प्रज्ञान (6 वर्ष, एलकेजी) शामिल हैं। दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान वाहन तेज रफ्तार में अचानक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.