बिजनौर, मार्च 26 -- शेरकोट। बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोपी स्कूटी चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव उदयपुर थाना रेहड़ निवासी मलखान सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई 21 मार्च की शाम अपनी पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी से हालचाल लेकर घर लौट रहे थे। जब वह भोजावाला पोस्ट भगवानपुर, थाना बढ़ापुर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में हरेवली-नगीना रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास एक अनियंत्रित स्कूटी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृपाल सिंह के सिर और चेहरे की हड्डियां टूट गईं। घायलों को नगीना सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में कृपाल सिंह का इलाज का...