बागपत, मई 14 -- दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। यह हादसा खेकड़ा क्षेत्र के मवीकला गांव के समीप दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अखिलेश गुप्ता अपने चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो-एन से हरिद्वार जा रहे थे। देर रात यात्रा के दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। यह भी पढ़ें- थार गाड़ी हाईवे की ग्रिल से टकराई संतुलन बिगड़ते ही स्कार्पियों डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे की आवा...