लखीसराय, अप्रैल 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मानूचक गांव के पास एनएच-80 पर सोमवार को तड़के एक स्कार्पियो गाड़ी गुमटी से टकरा गई। इस कारण से स्कार्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो लोगों को मामूली चोट लगी। गुमटी दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग था कि उस समय गुमटी में कोई नहीं था। ग्रामीण भी वहां नहीं थे। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो काफी तेज गति में थी और असंतुलित होकर गुमटी से जा टकराई। स्कार्पियो सूर्यगढ़ा से मुंगेर की ओर जा रही थी। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल यह भी पढ़ें- करूआ में पोल से टकराकर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...